फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG Cylinder black marketing agency busted in varanasi

Varanasi News: एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाली एजेंसी का भंडाफोड़, एजेंसी संचालक के खिलाफ होगा मुकदमा

Thu, 16 Jun 2022 12:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2022 12:59 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर के चिथरियापुर गांव में बुधवार को एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाली एक एजेंसी का भंडाफोड़ किया गया।

विज्ञापन
LPG Cylinder black marketing agency busted in varanasi
बरामद गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर के चिथरियापुर गांव में बुधवार को एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाली एक एजेंसी का भंडाफोड़ किया गया। जिला आपूर्ति विभाग के प्रवर्तन दल ने 42 सिलिंडर, सफेद पेंट और रिफिल यंत्र जब्त किया। एजेंसी संचालक, वाहन चालक और गोदाम इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई।

विज्ञापन


जिलापूर्ति विभाग के रमेश चंद्र मिश्र के अनुसार भरलाई के चिथरियापुर गांव में दुर्गावती इंडेन गैस सर्विस की ओर से गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की सूचना पर छापा मारा गया। टीम ने मौके से 42 घरेलू गैस सिलिंडर (14.8 किलो का) जो खाली थे। इसके अलावा सफेद पेंट जिसका इस्तेमाल सिलिंडर पर लिखी गई सूचनाओं के साथ छेड़छाड़ के लिए प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन


साथ ही एक रिफिलिंग यंत्र जब्त किया गया, जिससे एक सिलिंडर से दूसरे सिलिंडर में गैस भरने का कार्य होता था। गैस एजेंसी के खिलाफ मौके पर कागज न दिखाने, गैस पर अंकित सूचनाओं से छेड़छाड़ करने और अवैध तरीके से खाली सिलिंडर को भरने पर शिवपुर थाने में एजेंसी के मालवाहक ऑटो चालक, गोदाम प्रभारी और संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर एसआर गौतम ने बताया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed