साइक्लोथान: परंपरा संरक्षण के लिए कल काशी में चलेगी साइकिल, अमृत महोत्सव के तहत गेल की ओर से आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से रविवार को वाराणसी में साइकिल रैली ‘साइक्लोथान-2022’ का आयोजन किया जाएगा। संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान से सुबह सात बजे कुलपति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईंधन की बचत व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। यह संदेश देते हुए गेल इंडिया की ओर से रविवार को साइकिल रैली ‘साइक्लोथान-2022’ का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान से सुबह सात बजे कुलपति प्रो. हरे राम त्रिपाठी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद रैली जगतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, तेलियाबाग होते हुए लोगों को जागरूक करते हुए वापस संपूर्णानंद पहुंचेगी।
गेल के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्र ने बताया कि पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के ओर से गेल को वाराणसी में रैली के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शनिवार शाम चार बजे से पंजीकरण शुरू हो जाएगा, जो रात 8 बजे तक किया जाएगा।
रैली में अधिकतम 300 छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप में हिस्सा ले सकते हैं। रैली को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 10 बच्चों के नामों का लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें पांच बालक व पांच बालिकाएं होगी।
रैली के विजेताओं को आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र, दयालु द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गौरी शंकर ने बताया कि गेल की ओर से जहां एक तरफ गंगा की स्वच्छता के लिए ईंधन उपलब्ध कराने के साथ साइकिल रैली का आयोजन हो रहा है, जिससे काशी के लोग स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें और स्वस्थ परंपराओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।