{"_id":"5b7bb83742c79246361b0d52","slug":"cycle-will-be-able-on-rent-to-visit-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी घूमने के लिए किराये पर ले सकेंगे साइकिल, मात्र इतने रुपए में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी घूमने के लिए किराये पर ले सकेंगे साइकिल, मात्र इतने रुपए में मिलेगी सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब काशी घूमने के लिए पर्यटक किराये पर साइकिल ले सकेंगे। काशी की संकरी गलियों और मुख्य सड़कों पर जाम के बीच साइकिल की सवारी काफी समय बचाएगी। यह सेवा मंगलवार से लंका और अस्सी घाट सहित कुल आठ जगह शुरू की जा रही है।
इस योजना के तहत कुल 200 साइकिलें उपलब्ध कराई जानी हैं। यह सुविधा एक ऐप के जरिए मिलेगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम और बैंगलूरू की एक कंपनी से अनुबंध हुआ है। आधे घंटे के लिए तीन रुपये के हिसाब से साइकिल का किराया लगेगा।
योजना का उद्देश्य कम लागत में शहर की गलियों में घूमने की उचित व्यवस्था करना है। अनुबंध के बाद कंपनी ने 136 साइकिलों की पहली खेप बीएचयू में रखी है। इनमें से 40 साइकिलों का संचालन बीएचयू परिसर में आधे घंटे के लिए एक रुपये के किराये पर हो रहा है। मंगलवार को लंका में चार जगह और अस्सी घाट के आस-पास भी चार अन्य जगह साइकिल किराये पर उपलब्ध होंगी।

ऐप पर मिलेगी हर जानकारी
कंपनी के अधिकारी गुंजीत सिंह ने बताया कि साइकिल किराये पर लेने के लिए जूमकार ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप पर आस पास की लोकेशन में कितना साइकिलें उपलब्ध हैं, इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।
पेटीएम से तीन रुपये पेमेंट कर साइकिल किराये पर ली जा सकती है। आधे घंटे से अधिक समय होने पर तीन रुपये और पेमेंट करने होंगे। आपका एमाउंट खत्म होते ही साइकिल अपने आप लॉक हो जाएगी।
इसमें जीपीएस सिस्टम होगा। साइकिल चलाने वाले की लोकेशन हमेशा जानकारी में रहेगी। साइकिल से छेड़छाड़ करने पर हॉर्न बजने लगेगा। इस सुविधा के लिए ऑन लाइन पेमेंट करना होगा।