{"_id":"667d17b6dd67ddc9bb057ff4","slug":"cyber-criminals-fraud-with-girl-of-11-lakh-by-threatening-to-digitally-arrest-her-in-varanasi-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: युवती को डिजिटल अरेस्ट करने का दिखाया डर, जालसाजों ने 11 लाख रुपये का लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: युवती को डिजिटल अरेस्ट करने का दिखाया डर, जालसाजों ने 11 लाख रुपये का लगाया चूना
Thu, 27 Jun 2024 01:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:11 PM IST
सार
वाराणसी की युवती को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर जालसाजों ने 11 लाख रुपये ठग लिए। थाने में पीड़ित की शिकायत पर जबरन वसूली, आईटी, साइबर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : istock
विस्तार
डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर युवती से जालसाजों ने 11,16,764 रुपये की साइबर धोखाधड़ी की। जबरन वसूली, आईटी, साइबर धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। तीन माह पुराने मामले में पुलिस विभिन्न बैंक खातों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
भेलूपुर थाना क्षेत्र के शंकर धाम कॉलोनी की सौम्या सिंह के अनुसार, उन्हें 31 मार्च को अनजान नंबर से कॉल आया। कहा कि वह ट्राई से बोल रहा है और आपके खिलाफ मुंबई अंधेरी में मुकदमा दर्ज हुआ है। अंधेरी में किसी प्रदीप सावंत से कॉल जोड़ दिया।
विज्ञापन
धमकाया कि मनी लांड्रिंग केस में आपका नाम जुड़ा है। केनरा बैंक में आपके नाम से खाता खोला गया है। आपको तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश है। सीबीआई का नाम लेकर भी धमकी दी गई। विभिन्न बैंक खातों से कई बार में 11,16, 764 रुपये दिए। साइबर क्राइम थाने के अनुसार बैंक खातों को ट्रेस कराया जा रहा है।
विज्ञापन