{"_id":"598d7e354f1c1b1d218b4804","slug":"cyber-crime-schooling-in-bhu-for-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में लगी पुलिस अधिकारियों की पाठशाला, जानिए क्या पढ़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में लगी पुलिस अधिकारियों की पाठशाला, जानिए क्या पढ़ाया गया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 11 Aug 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू में लगी साइबर क्राइम की पाठशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जोन के दस जिलों के पुलिस अधिकारियों को साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के निस्तारण के बारे में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ।
बीएचयू कंप्यूटर सेंटर में पहले दिन लखनऊ, दिल्ली से आए साइबर एक्सपर्ट की टीम ने पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग साइबर क्राइम और उससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इससे जुड़े सवालों का जवाब भी दिया।
आईजी रेंज दीपक रतन के देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में दिल्ली से आए साइबर एक्सपर्ट विकास यादव, पवित्र कौशिक ने ई-मेल हैक करने, मोबाइल से डाटा चुराकर उसका दुरुपयोग करने, एटीएम फ्राड, फेसबुक के माध्यम से साइबर क्राइम आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं के निस्तारण के तरीकों को भी बताया। उधर लखनऊ से आए सचिन गुप्ता ने भी साइबर क्राइम से बचाव आदि के बारे में बताया।
बताया कि सही जानकारी होने के बाद पुलिस की साइबर क्राइम सेल को इस तरह के मामलों का खुलासा करने में समय भी कम लगेगा। बताया कि अब नई-नई तकनीक के माध्यम से क्राइम को अंजाम देने वाला का पूरा विवरण आसानी से जाना जा सकता है।