फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyber crime in Sonbhadra NHM bank account cash transfer SIT investigation

सोनभद्र में एनएचएम के खाते से  92.10 लाख के साइबर अपराध की जांच करेगी एसआईटी 

Fri, 12 Feb 2021 11:11 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Fri, 12 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cyber crime in Sonbhadra NHM bank account cash transfer SIT investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

सोनभद्र में हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते से 92 लाख 10 हजार रुपये के साइबर अपराध की जांच मिर्जापुर की साइबर सेल के साथ ही लखनऊ से आ रही एसआईटी की टीम भी करेगी। जिले के साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सोनभद्र जाकर मुकदमा दर्ज कराने वाले और एनएचएम को देख रहे अन्य लिपिक और कर्मचारियों से बात कर पड़ताल करेगी। 

विज्ञापन


साइबर अपराधियों ने सोनभद्र जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चार खातों से 92 लाख 10 हजार रुपये उड़ा दिए। ये रुपये एक-दो दिन में नहीं बल्कि तीन महीने में निकाले गए। स्वास्थ्य विभाग को जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मिर्जापुर जिले के साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइबर अपराधियों ने कुल 20 खातों में 71 बार में लेनदेन किया है। विभागीय कर्मियों को मानदेय देने, तमाम योजनाओं में खर्च के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कुल चार अलग-अलग खाते हैं। सोनभद्र के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि 25 जनवरी को एनएचएम के लेखाकार तौहिद आलम बीआरएस निकाल रहे थे। उसी समय पता चला कि तीन लेनदेन ऐसे हुए हैं जो विभागीय मद में नहीं हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि 16 अक्तूबर से लेकर 20 जनवरी के बीच कुल 71 बार में 92 लाख 10 हजार रुपये निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। डिजिटल साइन से पैसे को दूसरे खाते में डाला गया है।  जल्द ही सोनभद्र जाकर एनएचएम को देखने वाले प्रभारी, लिपिक व अन्य से पूछताछ की जाएगी कि कैसे और किसने पैसा निकला। मामले की जांच के लिए लखनऊ से एसआईटी भी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed