फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Customs raid on coal businessman residence in Varanasi

वाराणसी में कोयला कारोबारी के आवास पर कस्टम का छापा, 45 लाख की नकदी मिली

Sat, 06 Mar 2021 12:23 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 06 Mar 2021 12:23 AM IST
सार

  • कस्टम की घंटों चली कार्रवाई में मिले करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज
  • आयकर विभाग की टीम भी जांच को पहुंची, दूसरे दिन भी मचा रहा हड़कंप

विज्ञापन
Customs raid on coal businessman residence in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के सिगरा स्थित कोयले के बड़े कारोबारी व निर्यातक के आवास पर कस्टम विभाग के छापे में शुक्रवार को 45 लाख नकदी और करोड़ों की प्रापर्टी के दस्तावेज बरामद हुए। नकदी मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम भी पूछताछ के लिए कारोबारी के आवास पर आ धमकी। 

विज्ञापन


आय के स्रोत सहित अन्य जांच पड़ताल में आयकर अधिकारी जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर कारोबारी के आवास और गोदाम पर दूसरे दिन भी हड़कंप की स्थिति रही। कस्टम विभाग लखनऊ व वाराणसी की 20 सदस्यीय अफसरों की टीम ने बृहस्पतिवार को कोयला कारोबारी के आवास और चंधासी स्थित गोदाम सहित चार ठिकानों पर छापा मारा था।

विज्ञापन

इंडोनेशिया से कोयला मंगाकर नेपाल को निर्यात 

कर चोरी और बोगस निर्यात दिखाकर जीएसटी रिफंड लेने की सूचना पर कस्टम विभाग लखनऊ के बड़े अफसरों के नेतृत्व में वाराणसी इकाई के अधिकारियों ने कोयला कारोबारी के आवास पर छापा मारा था और जांच में मालूम चला कि कारोबारी इंडोनेशिया से कोयला मंगाकर नेपाल को निर्यात करता था।
 

खरीद और निर्यात के बीच 15 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी टीम को मिली। इसके साथ ही शहर सहित बडे़ महानगरों में भूमि, फ्लैट और फार्म हाउस के दस्तावेज भी कस्टम अफसरों के हाथ लगे हैं। आयकर के एक अधिकारी ने बताया कि आय के स्रोत के बारे में कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। जांच में सहयोग नहीं मिलने पर छापा की कार्रवाई की जाएगी। 
 
कारोबारी ने नियम कानून को ताक पर रखा
कस्टम अफसरों के अनुसार कारोबारी ने अपने प्रभाव के बूते नियम कायदे को भी ताक पर रख दिया। पाबंदी के बाद भी नेपाल को कोयले का निर्यात करता रहा। बिना कस्टम ड्यूटी मंगाए गए कोयले का नेपाल को निर्यात कर कई गुना लाभ कमाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed