{"_id":"60412aefcec2d66cbe2a99ff","slug":"custom-raid-on-coal-businessman-s-house-and-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला कारोबारी के घर और फर्म पर कस्टम का छापा, संयुक्त टीम कर रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयला कारोबारी के घर और फर्म पर कस्टम का छापा, संयुक्त टीम कर रही है जांच
Fri, 05 Mar 2021 12:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्टम विभाग लखनऊ व वाराणसी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक कोयला कारोबारी के सिगरा स्थित आवास और चंधासी कोयला मंडी स्थित फर्म में छापा मारा। इस दौरान रात तक कस्टम टीम ने कारोबारी के कार्यालय और आवास से कई दस्तावेज जब्त किए। जांच में अब तक कारोबारी द्वारा बोगस निर्यात की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के चंधासी कोयला मंडी में कारोबारी के यहां दोपहर बाद पहुंची टीम को जांच के दौरान मालूम चला कि कारोबारी द्वारा नेपाल में माल का निर्यात किया जाता है। हालांकि निर्यात में भी कारोबारी खेल करता रहा है। कागज में तो माल निर्यात दिखाया जाता रहा लेकिन वास्तविकता में माल का निर्यात नहीं हुआ। इसके साथ ही अन्य कई गड़बड़ियां कस्टम टीम को जांच में मिली है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी टीम ने कारोबारी के सिगरा स्थित आवास पर भी जांच पड़ताल की। कारोबारी के समर्थन में कुछ कर्मियों ने विरोध करना चाहा लेकिन लखनऊ से आई टीम की कड़ाई के आगे सब बैक फुट पर आ गए। कस्टम के उच्चाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अब तक निर्यात को लेकर गड़बड़ी मिली है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन