वाराणसी: सीटीईटी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जनपद के चकमताली (पोस्ट शादियाबाद) निवासी राजकुमार (32) रविवार को परीक्षा देने के लिए निकला। उसे रोहनिया स्थित पायनियर कांवेंट स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में जाना था।
वाराणसी पहुंचने के बाद परीक्षा केंद्र जाने के लिए वह ऑटो में सवार हुआ।
सुबह करीब आठ बजे भुल्लनपुर चौराहे के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। राजकुमार ऑटो के नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
आसपास के लोगों ने उसे निकालकर कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की पत्नी रीता, चार पुत्रियां व दो महीने का एक पुत्र है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एंबुलेंस को घटनास्थल पर पहुंचने में आधा घंटा लग गया। यदि एंबुलेंस समय से पहुंचती तो शायद राजकुमार की जान बच जाती।