{"_id":"5acf856f4f1c1b693d8b4b6b","slug":"crpf-personnels-fight-for-his-native-land-gives-letter-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुश्तैनी जमीन के हक के लिए संघर्ष कर रहा CRPF का जवान, डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्तैनी जमीन के हक के लिए संघर्ष कर रहा CRPF का जवान, डीएम से लगाई गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को पत्रक देकर न्याय की लगाई गुहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के एक एक इंच जमीन की हिफाजत करने वाले प्रहरी को अब अपने पुश्तैनी जमीन के हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मिर्जापुर जिले के देवरी आम घाट के आशीष कुमार उपाध्याय के जमीन पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है।
सीआरपीएफ का जवान अपनी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए मिर्जापुर जिलाधिकारी से गुहार किया है। सीआरपीएफ के जवान ने शुक्रवार को कमांडेंट की ओर से जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र के साथ न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों के साथ पत्रक दिया।
देश की सेवा करने वाले सीआरपीएफ जवान को भी आखिरकार कलेक्ट्रेट पर धरना करना पड़ा। सीआरपीएफ की 220वीं बटालियन में तैनात आशीष कुमार उपाध्याय ने जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाया था बावजूद इसके जवान की समस्या पर कोई ध्यान नही दिया गया।
विज्ञापन
जवान की समस्या के निराकरण के लिए 220वीं बटालियन के कमांडेंट ने बीते 19 फरवरी को जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा था, जिसकी अनदेखी जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
जवान के पड़ोस में रहने वाले महेंद्र पांडेय और राजेंद्र पांडेय और उनके कुछ साथियों द्वारा कब्जा नही हटाया गया तो गुरुवार को सीआरपीएफ के जवान ने मजबूरन परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।