{"_id":"6461bc491e296515c906b8f6","slug":"crpf-jawan-died-on-duty-due-to-hit-by-school-bus-in-varanasi-accident-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: स्कूल बस की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान की मौत, ब्रेक फेल होने के कारण हादसा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: स्कूल बस की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान की मौत, ब्रेक फेल होने के कारण हादसा!
Mon, 15 May 2023 10:32 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 May 2023 10:32 AM IST
सार
वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के कैंप में स्कूल वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत हो गई। जवान गाजीपुर जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। पहड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ के कैंप में स्कूल वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात जवान की मौतहो गई। हादसे का कारण स्कूल बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस के साथ ही सारनाथ एसीपी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के बल्लीपुर बिरनो निवासी वशराज सिंह (45) 95 बटालियन सीआरपीफ में तैनात थे। सोमवार सुबह उनकी ड्यूटी गेट पर गार्ड के रूप में लगी थी। बटालियन की स्कूल बस कैंपस के बच्चों को लेकर जा रही थी। गेट पर पहुंचते ही बस का ब्रेक फेल हो गया। गेट पर तैनात सीआरपीएफ जवान को चपेट में लेते हुए बस पिलर से जा टकराई।
विज्ञापन
जवान बस और पीलर के बीच में ही फंसा रहा। मौके पर मौजूद जवानों ने आननफानन बस को धक्का देकर पीछे किया। गंभीर रूप से घायल जवना को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जवान की मौत से बटालियन में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: वाराणसी में भीषण गर्मी से लोग हलाकान, न दिन में चैन न रात में राहत, सुबह से ही बढ़ी तपिश
हादसे की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस पहुंची। थोड़ी देर बाद एसीपी सारनाथ भी मौके पर पहुंचे। सीआरपीएफ जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।