फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update corching heat in Varanasi temprature increased since morning

Weather Update: वाराणसी में भीषण गर्मी से लोग हलाकान, न दिन में चैन न रात में राहत, सुबह से ही बढ़ी तपिश

Mon, 15 May 2023 10:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 10:12 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मई की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई थी। हालांकि अब प्रचंड गर्मी और तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Weather Update corching heat in Varanasi temprature increased since morning
वाराणसी में गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले तीन-चार दिन से सूरज की तल्खी के साथ ही गर्मी भी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार सुबह 9 बजे ही ऐसा लग रहा था जैसे कि दोपहर के 12 बजे की धूप हो। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन हैं। तापमान ने छलांग लगाते हुए 42 डिग्री तक पारा पहुंचने लगा है।

विज्ञापन


जिसे देखते हुए आगामी दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावनाएं लग रही है। वर्तमान में शादी विवाह का सीजन चल रहा है। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगो का आना-जाना लगा हुआ है। बीते एक सप्ताह से लगातार सूर्य की तपिश लोगों को सता रही है। हाल ये है कि झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी के कारण न तो दिन में चैन है और न ही रात में राहत।
विज्ञापन


वाराणसी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। सूरज की तपिश का असर सोमवार सुबह से ही देखने को मिला। धूप इतनी तीखी हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सुबह हवा भी नही चल रही है कि थोड़ी राहत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मौसम के इस बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़कर 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीएचयू में मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अब मौसम ऐसे ही रहेगा। आने वाले दिनों में लू के भी चलने के आसार हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed