फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd became uncontrollable in Kashi Vishwanath Dham at Varanasi

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में भीड़ हुई बेकाबू, अरघे में गिरे श्रद्धालु

Tue, 08 Oct 2024 04:15 PM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Oct 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
Crowd became uncontrollable in Kashi Vishwanath Dham at Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर के अरघे में गिर लोग। - फोटो : अमर उजाला।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोमवार देर शाम श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई। हालत यह थी कि भीड़ के दबाव के कारण दो श्रद्धालु अरघे में गिर गए। पूरा दृश्य श्री काशी विश्वनाथ धाम के लाइव प्रसारण में भी कैद हो गया।

विज्ञापन


इसे देश ही नहीं दुनिया भर के श्रद्धालुओं ने भी देखा ओर इसका वीडियो भी वायरल हुआ। सोमवार शाम को सप्तर्षि आरती के बाद गर्भगृह में श्रद्धालुओं को स्पर्श दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


काफी देर से दर्शन पूजन की कतार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव ज्यादा था। वीडियो में श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा विश्वनाथ के विग्रह का स्पर्श करने के लिए बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक महिला असंतुलित होकर अरघे में गिर जाती है और उसके ऊपर एक पुरुष श्रद्धालु भी गिर जाता है। किसी तरह दोनों श्रद्धालुओं को पकड़कर बाहर निकाला जाता है।


इसके बाद मंदिर में खड़ा सेवादार धक्का दे-देकर श्रद्धालुओं को अरघे से दूर करने का प्रयास करता है। काफी देर तक गर्भगृह में धक्कामुक्की की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed