फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   criminal arrested in police encounter in azamgarh

आज़मगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, घायल बदमाश वाराणसी रेफर

Fri, 10 Nov 2017 07:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 10 Nov 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
criminal arrested in police encounter in azamgarh
पुलिस मठभेड़ में घायल अपराधी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आज़मगढ़ में पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद क्राइम कम नहीं हो रहा है। आए दिन कोई न कोई अपराध की वारदात हो ही जाती है। एक मामला शांत हो नहीं पाता है कि दूसरी घटना हो जाती हैं।
विज्ञापन


आजमगढ़ में शुक्रवार की अलसुबह हुई पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे दबोच लिया गया जबकि पांच आरोपी घने कोहरे का फायदा उठाकर भाग गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मौके से एक सफेद रंग की बोलेरो, जिसमें एक बकरा और तीन बकरी के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस फरार पशु तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। 
एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल पशु तस्कर आतिश पुत्र कयूम बरदह थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव का निवासी है। फरार बदमाशों में जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र का रहने वाला मुन्ना नट, धमेंद्र, बिंदू, खेतासराय थाना क्षेेत्र का सुभाष यादव और सुल्तानपुर जिले का रहने वाला लवकुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य बोलेरो और पिकअप से रात को पशुओं को चुराने और लूट की घटना को अंजाम देते हैं। तीन नवंबर की रात इन्हीं लोगों ने कंधरापुर थाने की पुलिस पर हमला कर दरोगा सहित तीन सिपाहियों को घायल कर दिया था।

साथ ही एसओ और डायल 100 की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया थी। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास मौजूद है। इसी के आधार पर इनकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसपी ने एसओ रानी की सराय राजकुमार सिंह को पकड़ने का निर्देश दिया। 

पुलिस पर पथराव कर भागे थे बदमाश

criminal arrested in police encounter in azamgarh
यूपी100 - फोटो : amar ujala
शंकरपुर चेकपोस्ट पर रानी की सराय थाने की पुलिस बोलेरो और पिकअप सवारों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग पुलिस पार्टी पर पथराव करते हुए भाग निकले। रानी की सराय थाने की पुलिस इनके पीछे लग गई। साथ ही कंधरापुर, निजामाबाद, शहर कोतवाली आदि पुलिस घेराबंदी करने लगी।

कंधरापुर थाने के सेहदा जंगल के पास प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर सरिता सिंह ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। जबकि पिकअप सवार भाग निकले। जबकि बोलेरो गड्ढे में जाने से उसमें सवार अन्य लोग नीचे उतरे और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।

बदमाशों की गोली से कंधरापुर थाने का सिपाही अभिषेक सिंह घायल हो गया। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से पशु तस्कर आतिश घायल हो गया। जबकि अन्य घना कोहरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

घायल सिपाही और तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। सिपाही का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जबकि पशु तस्कर को वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed