{"_id":"585a8fb94f1c1b774fe3a9d3","slug":"when-no-cash-in-bank-then-customers-fight-with-manger","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कैश नहीं, ग्राहकों ने मैनेजर से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में कैश नहीं, ग्राहकों ने मैनेजर से की मारपीट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Wed, 21 Dec 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के फैसले को 41 दिन हो चुके हैं। मगर ,बैंकों में स्थिति लगभग वैसे हीं है। बैंकों से पैसा नहीं निकलने के कारण ग्राहक उग्र होकर अब अपना आपा खोने लगे हैं।
ताजा मामला बलिया के थाना क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित पूर्वांचल बैंक का है जहां ग्राहक इतना उग्र हो गये कि बैंक मैनेजर के साथ ही मारपीट पर उतर गया। दरअसल, बुधवार सुबह बंशीबाजार चटटी के समीप पूर्वांचल बैंक की शाखा पर शाखा प्रबंधक रफाकत हुसैन साकरी पहुंचे। अभी कामकाज शुरू ही किया था कि इसी बीच उपभोक्ताओं के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर उनका विवाद हो गया।
देखते ही देखते मारपीट हो गई। जिसके बाद शाखा प्रबंधक ने कामकाज ठप कर दिया। प्रबंधक ने मारपीट की तहरीर दे दी है।
इस बाबत शाखा प्रबंधक रफाकत हुसैन साकरी ने बताया कि खाता धारकों को टोकन दिया गया था, लेकिन पैसा खत्म होने के बाद उनको पैसा नहीं दिया जा सका। जिससे नाराज होकर उन्होंने मारपीट किया। प्रबंधक ने मारपीट की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर श्याम देव ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।