फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wealthy absconding deepens Banarsi doubt on

फरार रईस बनारसी पर गहराया शक

Tue, 10 Nov 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 10 Nov 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
wealthy absconding deepens Banarsi doubt on
भाजपा पार्षद शिव सेठ हत्याकांड में रईस बनारसी और संतोष शुक्ला के नाम खुलकर सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो दो लाख रुपये के लिए रईस और संतोष ने हत्या की है या अपने गुर्गों से कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
रामापुरा वार्ड से भाजपा पार्षद शिव सेठ की मंगलवार की रात महमूरगंज क्षेत्र में तुलसीपुर स्थित मोतीझील के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला घटना की जड़ गोलू यादव हत्याकांड है।
विज्ञापन

लक्सा निवासी गोलू ने शिव सेठ के चचेरे भाई नागेंद्र की लबे सड़क पिटाई की थी। गोलू से बदला लेने के लिए नागेंद्र ने जिला जेल में बंद रईस से संपर्क किया गया था। दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रईस ने गोलू को मारने का काम संतोष को दिया। 30 जुलाई को संतोष ने गोलू की हत्या कर दी। हत्या के  समय नागेंद्र भी मौजूद था। वारदात को अंजाम देने के बाद नागेंद्र रुपये देने में आनाकानी कर रहा था।
 इस पर रईस और संतोष ने शिव सेठ पर दबाव बनाया लेकिन उसने सीधे मना कर दिया तो मामला उलझ गया। इसके बाद शिव की हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो लाख रुपये के लिए शिव की हत्या की गई है।

 पुलिस का अनुमान है कि शिव की हत्या रईस और संतोष ने ही की है। बता दें कि जिला जेल से फतेहगढ़ जेल ले जाते समय रईस बनारसी 23 अक्तूबर को शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed