{"_id":"58f27bd14f1c1bbd4ccf68b2","slug":"villagers-attack-on-bhelupur-police-station-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में वाराणसी के भेलूपुर थाने का घेराव-पथराव, फॉलोअर सहित दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में वाराणसी के भेलूपुर थाने का घेराव-पथराव, फॉलोअर सहित दो घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
लंका मार्ग पर ठप रहा आवागमन, पुलिस ने लाठी पटक कर खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाने के सामने शनिवार की रात अचानक माहौल अराजक हो उठा। बुनकर जाहिद अनवर के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में रेवड़ी तालाब और गौरीगंज से पहुंचे लोगों ने भेलूपुर चौराहा जाम कर दिया।
भीड़ में शामिल लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि 48 घंटे बीत गए लेकिन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इसी बीच कुछ लोगों ने भेलूपुर थाने पर पथराव कर दिया।
इससे फॉलोअर विजय मौर्या सहित दो लोग घायल हो गए। इस पर पुलिस ने लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा। तब जाकर माहौल सामान्य हुआ। तनाव को देखते हुए मौके पर 14 थानों की फोर्स, चार सीओ, दो कंपनी पीएसी और एसपी क्राइम रात भर डटे रहे।
विज्ञापन
देर रात एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। थाने का घेराव करने वालों ने पुलिस को चेताया है कि 24 घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी न हुई तो फिर से सभी सड़क पर उतरेंगे। उधर, भेलूपुर चौराहे पर भीड़ के चलते भेलूपुर से कमच्छा, गिरजाघर, लंका और सोनारपुरा मार्ग पर रात साढ़े नौ से 11 बजे तक आवागमन ठप रहा।
रेवड़ीतालाब निवासी जाहिद अनवर को गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने कीनाराम मठ के समीप मारपीट कर घायल कर दिया था। जाहिद का आरोप था कि केसरिया रंग का गमछा और पगड़ी पहने युवकों ने उसके सिर पर बाइक की चाबियों से वार किया।
इसके बाद घटना से गुस्साए लोगों ने भेलूपुर थाने का घेराव कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 48 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। मगर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने शनिवार की रात फिर भेलूपुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों के साथ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव, आप नेता संजीव सिंह और बसपा नेता रिजवान अहमद भी थे।
सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाहिद के हमलावरों की तलाश जारी है। थाने पर ईंट-पत्थर फेंके जाने के कारण फॉलोअर सहित दो को चोट आई है।
थाने के सामने और भेलूपुर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। भीड़ को उकसाने वालों और पथराव करने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।