{"_id":"588cb2674f1c1b476fcf6654","slug":"varanasi-grandfather-son-and-grandson-to-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दादा, बेटे और पोते को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में दादा, बेटे और पोते को उम्रकैद
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 28 Jan 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर इरादतन हत्या मामले में एडीजे चतुर्थ मुहम्मद गुलाम उल मदार की अदालत ने फूलपुर के सिंधौरा निवासी मुहम्मद सिद्दीकी, उसके पुत्र सादाब और पोते जुमराती को आजीवन कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। मामला तीन पीढ़ियों से जुड़ा होने के कारण शनिवार को इसे लेकर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में खासा चर्चा रही।
अभियोजन के एडीजीसी सुरेश सिंह और अधिवक्ता आनंद दूबे के अनुसार सिंधौरा गांव निवासी वादी मुहम्मद फैयाजुद्दीन ने 21 अप्रैल, 2008 को फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 21 अप्रैल को उसके पिता मुहम्मद रफीक और भाई मिनहाजुद्दीन बाइक से चंदवक से घर लौट रहे थे।
वे उसके बड़े पिता के घर के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान जमीन विवाद में बड़े पिता मुहम्मद सिद्दीकी, उनका बेटा सादाब और पौत्र जुमराती व सोनू ने लाठी-डंडा तथा हंसिया से पिता व भाई पर हमला बोल दिए।
विज्ञापन
शोर सुनकर मुहम्मद फैयाजुद्दीन और उसके भाई मौके पर गए, तब तक हमलावर भाग गए थे। गंभीर रूप से घायल भाई औ पिता को अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान वादी का पिता मुहम्मद रफीक की मौत हो गई। एक अन्य आरोपी के किशोर होने पर मामला किशोर न्याय बोर्ड को भेज दिया गया।