फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP: Mumbai crime branch raided in kidnapping and rape case

यूपी: अपहरण और दुष्कर्म मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच का छापा, पड़ोसी ने किशोरी को बनाया था शिकार

Thu, 08 Oct 2020 12:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 08 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
UP: Mumbai crime branch raided in kidnapping and rape case
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के एक प्रकरण की जांच के क्रम में बुधवार को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने परेड कोठी स्थित होटल में छापा मारा। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करते हुए होटल संचालक और प्रबंधक से पूछताछ के बाद वापस लौट गई। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के पालघर के दहाणू रोड पुलिस थाने में बीती 22 सितंबर को किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रकरण के अनुसार किशोरी को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक उसे लेकर गायब हो गया था।
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आनंद चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल के मुआयना और साक्ष्य संकलन के लिए मुंबई की चार सदस्यीय टीम परेड कोठी स्थित होटल आई और कमरे की तलाशी ली। इसके बाद विजयानगरम मार्केट स्थित एक अन्य होटल को भी चेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed