{"_id":"58da32ce4f1c1b447763edb3","slug":"up-jaunpur-judge-threatens-to-blow-up-with-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के जौनपुर में जज को अदालत समेत बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी के जौनपुर में जज को अदालत समेत बम से उड़ाने की धमकी
विनोद तिवारी, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर (डेमो पिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दीवानी न्यायालय के ए डी जे चतुर्थ को एक आरोपी ने पत्र भेज मानव बम बनकर अदालत समेत उड़ाने की धमकी दी है। अज्ञात आरोपी ने धमकी भरा पत्र भेजा और चेताया कि मुकदमे में उसे छोड़ा नहीं किया गया तो वह जज व कोर्ट उड़ा देगा ।
यह पत्र रजिस्टर्ड डाक से कोर्ट में भेजा गया जिससे हड़कंप मच गया और थाना लाइन बाजार में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को भारी पुलिस बल ने डाग स्क्वायड के साथ दीवानी न्यायालय के सभी कोर्टों , कार्यालयों एवं अधिवक्ताओं की सीट की तलाशी लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्र भेजने वाले ने कहा है कि उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है। धमकी देने वाले ने अपना नाम राजन मिश्रा और चंदन मिश्रा निवासी आलमगबाग लखनऊ बताया है।
आरोपी ने जज पर पैसा लेने का भी आरोप लगाया है। उसने धमकी दी है कि यदि मामले की जल्द सुनवाई पूरी नहीं हुई तो वह जज की परिवार वालों की भी हत्या कर देगा।