{"_id":"58ff8d984f1c1bb365c0d76b","slug":"two-person-killed-due-to-goods-train-hit-himt-at-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः मालगाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्रः मालगाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
नाराज लोगों ने की हाइवे जाम की कोशिश, पुलिस ने कराया शांत
- फोटो : demo
सोनभद्र जिले में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) मार्ग पर मंगलवार को सुबह मानव रहित रेलवे क्रासिंग पार करते समय बाइक सवार दो युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया।
अनपरा क्षेत्र का परासी निवासी ऋषि श्रीवास्तव (22) बीना सीएचपी में संविदा पर कार्य करता था जबकि यहीं का निवासी मुकेश सोनी (20) बीना क्षेत्र में बर्तन बेचता था। दोनों मंगलवार की सुबह आठ बजे बाइक से बीना सीएचपी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
वे सीएचपी रोड की क्रासिंग पर पहुंचे तभी अनपरा परियोजना की तरफ से कोयला लोड करने जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। बाइक का हैंडल वैगन लाक में फंसने से दोनों बाइक के साथ ही सात सौ मीटर तक घिसटते चले गए। इससे ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे जयंत के नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मालगाड़ी चालक ने सात सौ मीटर जाने के बाद ट्रेन रोकी और घायलों को वैसे ही छोड़कर, मालगाड़ी को अनपरा की तरफ बैक कर भगा ले गया।
लोगों का कहना था कि मालगाड़ी बैक करने के दौरान ही मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वरना उसे बचाया जा सकता था। उधर, हादसे से खफा ग्रामीणों ने मुआवजा देने और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ लोगों ने हाइवे जाम की भी कोशिश की लेकिन पुलिस समझा-बुझाकर उन्हें शक्तिनगर थाने ले गई। वहां तय हुआ कि जिस परियोजना की मालगाड़ी है, उसके प्रतिनिधि को बुलाकर मुआवजे के बाबत बुधवार को वार्ता की जाएगी।
साथ ही क्रासिंग पर सुरक्षा की दृष्टि से एक गार्ड नियमित रूप से तैनात हो, इसके लिए अनपरा, लैंको परियोजना के साथ ही, एनसीएल के लोगों से वार्ता कर, व्यवस्था कराई जाएगी।