फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two man shoot out each other in illegal relation at jaunpur

जौनपुर: आशनाई के विवाद में एक ही गांव के दो युवकों ने एक दूसरे पर चलाई गोली, एक मौत

Fri, 26 Oct 2018 08:11 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
two man shoot out each other in illegal relation at jaunpur
यूपी के जौनपुर जिले के कबीरुद्दीनपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब सात बजे दो युवकों ने कहासुनी के दौरान एक दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत  हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। आशनाई को लेकर दोनों में विवाद था। दोनों युवकों के घर महज एक सौ मीटर की दूरी पर हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव और राजेश यादव के बीच आशनाई के चक्कर में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। करीब दो माह पूर्व इसी विवाद को लेकर दोनों में जमकर मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। गुरुवार को सुबह करीब सात बजे घर से तीन सौ मीटर दूर अपने धान के खेत पर दोनों गए थे।
विज्ञापन


वहां पर ही दोनों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों ने पिस्टल से एक-दूसरे पर गोली चला दी। जिससे दोनों जमीन पर गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लक्ष्मीकांत (35) की मौके पर मौत हो गई। उसे एक गोली सीने पर और एक गोली माथे पर लगी थी। जबकि राजेश (32) गंभीर घायल हो गया। उसे एक गोली बांह पर और दूसरी गोली माथे पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अनिल कुमार पांडेय और सीओ सिटी नृपेंद्र मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए सभी थानों की फोर्स बुला ली गई। एसपी सिटी का कहना है कि आशनाई को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे पर गोली चलाई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

दोनों लेकर चलते थे असलहा

स्थानीय थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में गुरुवार को सुबह गोली चलाने वाले दोनों युवकों को एक दूसरे से जान का खतरा पहले से ही महसूस हो रहा था। यही वजह थी कि गांव में भी दोनों असलहा लेकर चलते थे। आशनाई के विवाद के लेकर दोनों के बीच दो महीने पहले गांव में जमकर मारपीट भी हुई थी।

उसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को धमकी भी दी थी। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई थी लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। गुरुवार को घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों के बीच इस बात भी चर्चा थी कि अगर दो महीने पहले हुई मारपीट की घटना को पुलिस गंभीरता से ली होती तो शायद आज यह सब न होता।

सेल्स मैन की घर में हुई हत्या

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगीटोला में स्थित बीयर की दुकान पर तैनात सेल्समैन की बुधवार की रात घर के अंदर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे घर के अंदर आंगन में फर्श पर खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। हत्या का कारण पता नहीं चल सका। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के पंचभइयापुर गांव निवासी ध्रुव यादव (42) नगर में कोतवाली-सब्जीमंडी रोड पर ख्वाजगीटोला में स्थित बीयर की दूकान पर सेल्समैन था। दुकान के पिछले हिस्से में कमरे में वह अकेले रहता था। रात में करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर वह सोने चला गया। मकान के पीछे लगा दरवाजा अंदर से बंद रहता था।

गुरुवार को सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि पीछे का दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था। सूचना पर नगर कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। शव के पास में ही बीयर की खुली बोतल, हथौड़ी और दो सिगरेट के टुकड़े भी पड़े थे।

सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक के भाई रामबचन यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के पीछे आशनाई का चक्कर हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed