फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two brothers get fire for land dispute at azamgarh

जमीनी विवादः आजमगढ़ में दो सगे भाइयों को मारी गोली, हालत नाजुक

Fri, 31 Mar 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 31 Mar 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
two brothers get fire for land dispute at azamgarh
पट्टे की जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा है विवाद - फोटो : demo
पट्टे की जमीन के विवाद में आजमगढ़ जिले के  शंकरपुर गांव में शुक्रवार की शाम चार बजे दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। बड़े भाई की पीठ और छोटे के सीने में गोली लगी। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर का घेराव कर दिया बाद में पुलिस ने लोगों को हटाया। 

 शंकरपुर गांव निवासी लछीराम को गांव में पट्टे की जमीन मिली है लेकिन अभी कब्जा नहीं हो सका है। जमीन लछीराम और गांव के प्रेम यादव के घर के बीच में है। इसे लेकर वर्ष 1998 से दोनों में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


इस विवाद को लेकर लछी राम और प्रेम यादव के परिवारों में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। लछीराम के पुत्र रमेश की ठेकमा बाजार में कपड़े की दूकान है। शनिवार को वह दोपहर में दूकान बंद कर घर आ गया था। शाम करीब चार बजे वह अपने छोटे भाई कमलेश के साथ फिर दूकान जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाई जैसे ही प्रेम यादव के घर से थोड़ा आगे बढ़े कि पीछे से दो लोग ललकारते हुए पहुंचे और दोनों को लक्ष्य कर गोलियां चला दीं। रमेश को पीठ और कमलेश के सीने में गोली लगी। दोनों के गिरते ही हमलावर फरार हो गए। दोनों भाइयों को सरकारी एबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

जहां से डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन घरवालों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर घटना के बाद रमेश पक्ष के लोगों ने प्रेम यादव का मकान घेर लिया। लेकिन ऐन वक्त पर एसओ बरदह और सीओ लालगंज फोर्स लेकर पहुंच गए और लोगों को खदेड़ दिया।


सीओ लालगंज श्याम नारायण ने बताया कि पट्टे की जमीन के विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed