{"_id":"58af1ae74f1c1b1b4bb230ef","slug":"two-bride-ran-away-from-cantt-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद ससुराल जा रही दो दूल्हनें कैंट स्टेशन से हुईं फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद ससुराल जा रही दो दूल्हनें कैंट स्टेशन से हुईं फरार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के राजघाट क्षेत्र स्थित एक आश्रम में शादी के बाद गुरुवार को ससुराल जाते समय दो दूल्हनें कैंट स्टेशन से फरार हो गईं। बेटों की शादी के लिए परिवार हरियाणा से यहां आया था। दूल्हनों को विदा कराकर परिवार के लोग कैंट पहुंचे।
पूर्वा एक्सप्रेस से उन्हें हरियाणा के भिवानी जाना था। देर तक इंतजार के बाद भी जब दूल्हनों का पता नहीं चला तो परिवार ने जीआरपी से गुहार लगाई लेकिन बदनामी के डर से बिना रिपोर्ट लिखाए लौट गए। पता चला कि दलाल ने इस शादी के बहाने वर पक्ष से 60 हजार रुपये ऐंठे थे।
जीआरपी में शिकायत करने पहुंचे भिवानी के अनिल ने बताया कि कुछ दिनों पहले मंटू गुप्ता नामक शख्स से उनकी मुलाकात हुई थी। मंटू ने खुद को वाराणसी का निवासी बताते हुए उनसे उनके भाई सोम प्रकाश उर्फ राजू की शादी के लिए बात की।
विज्ञापन
फिर राजू के दोस्त सुनील का भी रिश्ता तय कराया और इसके बदले में 60 हजार रुपये लिए। मंटू के बुलावे पर शादी के लिए परिवार बनारस आया था। यहां राजघाट क्षेत्र स्थित एक आश्रम में दोनों की शादी हुई। इसके बाद दोनों दूल्हनों को विदा कराकर अनिल का परिवार कैंट स्टेशन पहुंचा।
पूर्वा एक्सप्रेस से उन्हें जाना था। तभी कथित मंटू गुप्ता ने दोनों दूल्हनों को अपने भाइयों से मिलकर आने को कहा। फिर दोनों दूल्हनें गईं तो वापस नहीं आईं। इस बीच मंटू भी रफुचक्कर हो गया।
कैंट जीआरपी के मुताबिक दूल्हनों के भागने की मौखिक शिकायत की गई लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई। परिवार बदनामी के डर से बिना मुकदमा दर्ज कराए लौट गया।