{"_id":"588dead64f1c1b844fe80060","slug":"train-hitted-magic-in-azamgarh-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में ट्रेन और मैजिक की टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में ट्रेन और मैजिक की टक्कर, दो घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
Updated Sun, 29 Jan 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
घायलों का चल रहा अलग-अलग अस्पतालों में इलाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन और मैजिक में टक्कर हो गई। ट्रेन की टक्कर से मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मैजिक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सराय डगरा गांव के पास सुबह साढ़े नौ बजे हुआ।
घायलों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय मैजिक सवार आरओ प्लांट का पानी सप्लाई करने जा रहे थे। जल्दी पहुंचने के चक्कर में ट्रैक पर बिना दाए-बाएं देखे ही क्रासिंग पार कर रहे थे जिससे यह घटना हुई। घटना के वक्त वहां कोई भीड़ नहीं थी अन्यथा किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
सेठवल गांव निवासी अजय यादव (25) और सुभाष यादव (24) गांव में स्थित एक आरओ प्लांट पर काम करते हैं। अजय यादव ड्राइवर है है जबकि सुभाष सहायक। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे यह दोनों मैजिक में पानी का कैंपर लादकर सप्लाई देने जा रहे थे।
विज्ञापन
जगन्नाथ सराय डगरा गांव में स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे कि तभी आजमगढ़ की ओर से शाहगंज की ओर जा रही बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन आते हुए दिखी। जल्दी के चक्कर में अजय ट्रेन आने के पहले ही मैजिक पार करने का प्रयास किया।
इसी दौरान मैजिक का पिछला हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन की टक्कर से मैजिक उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में मैजिक का पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद हुई जोरदार आवाज सुनकर वहां गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद लोगों में चर्चा रही कि यदि भीड़ यहां मौजूद रही होती तो किसी बड़ी घटना होने से नहीं इंकार किया जा सकता।