फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train hitted magic in azamgarh, two injured

आजमगढ़ में ट्रेन और मैजिक की टक्कर, दो घायल

Sun, 29 Jan 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Sun, 29 Jan 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
train hitted magic in azamgarh, two injured
घायलों का चल रहा अलग-अलग अस्पतालों में इलाज - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन और मैजिक में टक्कर हो गई। ट्रेन की टक्कर से मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मैजिक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सराय डगरा गांव के पास सुबह साढ़े नौ बजे हुआ।
विज्ञापन

घायलों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय मैजिक सवार आरओ प्लांट का पानी सप्लाई करने जा रहे थे। जल्दी पहुंचने के चक्कर में ट्रैक पर बिना दाए-बाएं देखे ही क्रासिंग पार कर रहे थे जिससे यह घटना हुई। घटना के वक्त वहां कोई भीड़ नहीं थी अन्यथा किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

सेठवल गांव निवासी अजय यादव (25) और सुभाष यादव (24) गांव में स्थित एक आरओ प्लांट पर काम करते हैं। अजय यादव ड्राइवर है  है जबकि सुभाष सहायक। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे यह दोनों मैजिक में पानी का कैंपर लादकर सप्लाई देने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ सराय डगरा गांव में स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे कि तभी आजमगढ़ की ओर से शाहगंज की ओर जा रही बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन आते हुए दिखी। जल्दी के चक्कर में अजय ट्रेन आने के पहले ही मैजिक पार करने का प्रयास किया।
इसी दौरान मैजिक का पिछला हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन की टक्कर से मैजिक उछलकर दूर जा गिरी। हादसे में मैजिक का पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद हुई जोरदार आवाज सुनकर वहां गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद लोगों में चर्चा रही कि यदि भीड़ यहां मौजूद रही होती तो किसी बड़ी घटना होने से नहीं इंकार किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed