{"_id":"5a4a437c4f1c1b6e468bdab2","slug":"threat-call-to-merchant-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छह लाख दो नहीं तो बेटे सहित तुम्हारा काम तमाम कर देंगे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'छह लाख दो नहीं तो बेटे सहित तुम्हारा काम तमाम कर देंगे'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
threat call
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ में एक व्यापारी को एक अनजान नंबर से फोन कॉल आता है। फोन करने वाला कहता है कि 'छह लाख दो नहीं तो बेटे सहित तुम्हारा काम तमाम कर देंगे'। इस बात से व्यापारी व उसके परिवार में दशहत का माहौल है।
आजमगढ़ निवासी व्यापारी मऊ में किराने का कारोबार करता है। जानकारी के अनुसार मऊ के कटरा चौक के पास किराने का कारोबार करने वाले व्यापारी को पिछले महीने तीन बार फोन कर बदमाश ने छह लाख रुपये रंगदारी मांगी।
खुद को डी नाइन गिरोह का बताते हुए बदमाश ने रंगदारी न देने पर कारोबारी और उसके बेटे को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के जहानागंज थाने के मंदे गांव का रहने वाला रेहान खान चिरैयाकोट बाजार में चौक के पास कटरे में किराने का कारोबार करते हैं। उसके मोबाइल पर 13, 14 और 21 दिसंबर को अलग अलग नंबर से फोन करके खुद को डी नाइन गिरोह का बताते हुए बदमाश ने छह लाख रुपये रंगदारी मांगी है।
फोन करने वाले ने कहा है कि रुपये गांव से तीन किलोमीटर दूर बबुरा चट्टी पर पहुंचा देना। उसने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी तो तुम्हारे साथ तुम्हारे बेटे का भी काम तमाम कर दिया जाएगा।
रेहान ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना है कि मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।