{"_id":"578fe32b4f1c1b347fc4c9f5","slug":"the-truck-parked-car-killing-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मेहदीगंज में बुधवार की भोर पीछे से आ रही एक मारुति कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार चालक गाजीपुर के नंदगंज के महेंद्र यादव (40) और इटावा के कटरा शमशेर खान निवासी व्यवसायी विनोद अग्रवाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने गैस कटर के सहारे कार को काटकर दोनों शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इटावा के व्यवसायी विनोद अग्रवाल व्यावसायिक कार्यों के सिलसिले में अपनी कार से चालक महेंद्र के साथ वाराणसी आ रहे थे। एनएच-टू पर मेहदीगंज पहुंचने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए। मिर्जामुराद पुलिस की सूचना पर विनोद के रिश्तेदार संदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। विनोद का एक बेटा और चार बेटियां हैं। विनोद की प्लास्टिक की पाइप की फैक्ट्री है। मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि कार चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। वहीं, हादसे से घबराकर ट्रक का चालक भाग निकला।