फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entered in the truck parked car, killing two

खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत

Thu, 21 Jul 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मेहदीगंज में बुधवार की भोर पीछे से आ रही एक मारुति कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार चालक गाजीपुर के नंदगंज के महेंद्र यादव (40) और इटावा के कटरा शमशेर खान निवासी व्यवसायी विनोद अग्रवाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने गैस कटर के सहारे कार को काटकर दोनों शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



इटावा के व्यवसायी विनोद अग्रवाल व्यावसायिक कार्यों के सिलसिले में अपनी कार से चालक महेंद्र के साथ वाराणसी आ रहे थे। एनएच-टू पर मेहदीगंज पहुंचने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए। मिर्जामुराद पुलिस की सूचना पर विनोद के रिश्तेदार संदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। विनोद का एक बेटा और चार बेटियां हैं।  विनोद की प्लास्टिक की पाइप की फैक्ट्री है। मौके पर जुटे लोगों का कहना था कि कार चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। वहीं, हादसे से घबराकर ट्रक का चालक भाग निकला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed