फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The ruffians ransacked the ward shot buoy

बदमाशों ने वार्ड ब्वॉय को गोली मारी

Tue, 11 Aug 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 11 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
The ruffians ransacked the ward shot buoy

थाना क्षेत्र के गरथमा गांव के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत (जौनपुर) के वार्ड ब्वॉय कुंदन सिंह (35) को गोली मार दी।

विज्ञापन

उसे दो गोलियां लगीं जबकि एक गोली मिस हो गई। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके सीने में फंसी गोली निकाली। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के थानागद्दी क्षेत्र स्थित टड़वां गांव निवासी स्टांप वेंडर रमेश सिंह के पुत्र कुंदन सिंह की केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विकलांग कोटे से नियुक्ति हुई है। वह परिवार सहित कैंट थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज की तरह सोमवार की सुबह वह अपनी बाइक से ड्यूटी करने केराकत जा रहे थे। गरथमा गांव के पास पहुंचने पर नकाबपोश दो बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहली गोली मिस हो गई। एक गोली शर्ट की जेब में रखे मोबाइल को भेदते हुए वार्ड ब्वॉय के सीने में बाईं ओर लगी जबकि दूसरी गोली कंधे को छीलते हुए निकल गई। हमले के बाद बदमाश पल्सर बाइक से सिंधौरा की ओर भाग निकले।
सूचना पर सीओ पिंडरा परमहंस मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन के बाद सीने में फंसी गोली निकाली गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि दोनों बदमाश करीब एक घंटे से मौका-ए-वारदात पर खड़े होकर वार्ड ब्वॉय का इंतजार कर रहे थे।

 उनके साथ एक अन्य युवक भी था, जिसने वार्ड ब्वॉय की पहचान भी कराई। सीओ का कहना है कि अभी तक घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आशनाई, जमीन और अस्पताल से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed