{"_id":"58f7cb0c4f1c1b9d554708be","slug":"the-prison-bell-rang-in-the-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में भिड़े बंदी, बजाई गई पगली घंटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जेल में भिड़े बंदी, बजाई गई पगली घंटी
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी
Updated Thu, 20 Apr 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी जिला कारागार में बवाल
जिला जेल की चहारदीवारी के भीतर का माहौल बुधवार की रात अचानक अशांत हो उठा। बैरक नंबर आठ में आपस में मारपीट कर रहे बंदियों को शांत कराने गए जेलर के साथ नोकझोंक और दुर्व्यवहार के बाद आनन-फानन में पगली घंटी बजाई गई। घंटी की आवाज सुनाई देते ही जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया।
जेल पुलिस के साथ वरिष्ठ अधीक्षक मौके पर पहुंचे तब हालात काबू में आए। मारपीट करने वाले बंदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर उनकी निगहबानी बढ़ा दी गई है। साथ ही कैंट, सारनाथ और शिवपुर थाने को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।