फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teenager dies due to falling of electric pole sister injured due to tazia celebrate in ballia

ताजिया निकालते समय बड़ा हादसा, बिजली का पोल गिरने से एक किशोरी की मौत, बहन घायल

Tue, 10 Sep 2019 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Sep 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
teenager dies due to falling of electric pole sister injured due to tazia celebrate in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा गांव में ताजिया देखने जा रही बेचन छपरा गांव की दो सगी बहनों के ऊपर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में पुलिस व परिजन दोनों किशोरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मोहर्रम के दिन बेचन छपरा के ताजियेदार कलामुद्दीन की अगुवाई में ताजिया निकाला गया। जब ताजिया सावन छपरा पहुंचा तो एक पेड़ की डाल ताजिया जाने में अवरुद्ध करने लगी, जिससे पेड़ की डाल को काटना पड़ा।
विज्ञापन


पेड़ की डाल काटते समय डाल टूटकर वहीं बिजली के तार पर जा गिरा और तार के खिंचाव से बिजली का खंभा भी गिर गया। इसके नीचे खड़ी सबाना खातून(10) पुत्री आजाद की मौत हो गई जबकि चांदनी(14) गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने दोनों घायल किशोरियों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सबाना खातून को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बड़ी चांदनी का इलाज चल रहा है।

उधर, गांव की बेटी की मौत के बाद मुहर्रम के दौरान लोगों में उदासी छा गई। ताजिएदार ताजिया लालगंज बगीचे में तो ले आये और परंपरा के अनुसार ताजियों से मिलान कर वापस चले गए और कोई खेल नहीं दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed