फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teen age girl being raped after kisnap at varanasi

किशोरी को अगवा कर पांच दिन तक रेप, पुलिस ने छापेमारी के बाद छुड़ाया

Tue, 30 May 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 30 May 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
teen age girl being raped after kisnap at varanasi
Demo pic
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ पांच दिन तक दुराचार करने का मामला सोमवार को सामने आया।
विज्ञापन


किशोरी की खोजबीन में जुटे परिवारीजनों को सोमवार को जानकारी मिली कि उसे भरथरा गांव के राजेंद्र ने अपने घर में बंधक बना रखा है तो लोहता पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने छापेमारी कर किशोरी को बरामद किया और आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लोहता थाने में दुराचार, पॉक्सो एक्ट, अपहरण सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र की किशोरी का 25 मई की रात अपहरण हो गया था। परिवारीजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं लगा।

इसी बीच सोमवार को किशोरी के पिता को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उनकी बेटी का अपहरण भरथरा गांव निवासी राजेंद्र ने किया है और अपने घर में बंधक बना रखा है। इस सूचना पर लोहता थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर किशोरी को बरामद किया और मेडिकल मुआयना के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed