गाजीपुर : दूसरे की जगह परीक्षा देते दो छात्राएं पकड़ीं, उधर, पैसे देने के बाद नकल ना मिली तो हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले में डीएलएड-2018 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शनिवार को एक केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रही दो छात्राएं पकड़ी गईं। दोनों छात्राओं को रस्टीकेट कर एफआईआर कराने का निर्देश दिया गया है। उधर, शहर के एक केंद्र पर पैसा देने के बाद भी नकल ना कराने का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने हंगामा किया।
डीएलएड-2018 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई थी। इसमें कुल 7845 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए 19 केंद्र बनाए गए थे। शनिवार को हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा थी। शहर में स्थित एक केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहीं दो छात्राओं को केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ लिया। उनको रस्टीकेट करते हुए एफआईआर कराने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें : पुलिस के टॉर्चर से परेशान होकर युवकों ने शरीर पर मारे ब्लेड, थाने में जान देने की कोशिश
बिरनो ब्लॉक क्षेत्र स्थित एक केंद्र पर कक्ष में प्रवेश से पहले जांच के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देने जा रहा मुन्ना भाई पकड़े जाने के भय से भाग निकला। पैसा दिए जाने के बाद भी नकल ना कराने का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। यह घटना शहर के स्टेशन रोड स्थित अभिनव सरस्वती इंटर कॉलेज की है।
परीक्षार्थियों ने बताया कि इस विद्यालय में दो कालेजों का सेंटर आया है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक महाविद्यालय के परीक्षार्थियों को नकल की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, वहीं दूसरे महाविद्यालय के परीक्षार्थियों को नहीं करने दिया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। परीक्षार्थियों के आरोपों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : अधेड़ को टक्कर मारने से गुस्साए ग्रामीण, छह ट्रकों को किया आग के हवाले