अधेड़ को टक्कर मारने से गुस्साए ग्रामीण, छह ट्रकों को किया आग के हवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार देर रात में एक ट्रक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने छह ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
मिर्जापुर जिले के अहरौरा-जमुई मार्ग पर देर रात में अहरौरा-जमुई मार्ग पर स्थित सोनबरसा क्षेत्र के राम रसिया गांव के क्षेत्र निवासी राकुमार(50) शुक्रवार की रात घर जा रहे थे। आशीर्वाद पेट्रोल पंप के नजदीक जमुई के तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें : गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, चौरासी घाटों का संपर्क टूटा, सीढ़ियों पर हो रही आरती
इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ते से जा रहे छह ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों में लगी आग को बुझवाया और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मामला गंभीर होने पर पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस ने अहरौरा थाने में 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब तक पुलिस ने आधे दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, गांव की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
ये भी पढ़ें : विदाई ना होने पर पत्नी को मारा चाकू और खुद को मारकार जान दी, रिपोर्ट दर्ज