{"_id":"5af0772c4f1c1b87028b88f3","slug":"son-burn-his-father-because-he-is-deny-to-gave-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे न देने पर पुत्र ने पहले घर में लगा दी आग, फिर पिता को उसमें धकेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे न देने पर पुत्र ने पहले घर में लगा दी आग, फिर पिता को उसमें धकेला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 07 May 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में एक युवक ने पिता-पुत्र के रिश्ते को कंलकित कर दिया। यहां पर पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज पुत्र ने पिता को आग में झोंक दिया।
गंभीर रूप से झुलसे बुर्जुग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुर्जुग के मझले पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बिरनो थाना क्षेत्र के दीदोहर गांव के पूर्व प्रधान प्रभुनाथ राजभर (75) का छोटा पुत्र श्रीराम दिल्ली में नौकरी करता है। दिल्ली से घर आने के बाद वह कई दिनों से पिता से रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
रविवार को भी पिता ने पैसा न होने की बात कही तो गुस्से में वह घर के सामानों को निकालकर तोड़ने लगा और उसमें आग लगा दी। घर में रखी बाइक को भी फूंक दिया। प्रभुनाथ ने उसे रोका तो उसने उन्हें भी आग में धकेलकर मौके से फरार हो गया।
घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे पूर्व प्रधान को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रुप से झुलसे पूर्व प्रधान को वाराणसी रेफर कर दिया।
प्रधान के मझले पुत्र रामाश्रय राजभर की तहरीर पर पुलिस ने प्रभुनाथ राजभर का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी श्रीराम राजभर को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।