फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son burn his father because he is deny to gave money

पैसे न देने पर पुत्र ने पहले घर में लगा दी आग, फिर पिता को उसमें धकेला

Mon, 07 May 2018 09:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 07 May 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
Son burn his father because he is deny to gave money
demo pic
यूपी के गाजीपुर में एक युवक ने पिता-पुत्र के रिश्ते को कंलकित कर दिया। यहां पर पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से नाराज पुत्र ने पिता को आग में झोंक दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसे बुर्जुग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुर्जुग के मझले पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के दीदोहर गांव के पूर्व प्रधान प्रभुनाथ राजभर (75) का छोटा पुत्र श्रीराम दिल्ली में नौकरी करता है। दिल्ली से घर आने के बाद वह कई दिनों से पिता से रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी पिता ने पैसा न होने की बात कही तो गुस्से में वह घर के सामानों को निकालकर तोड़ने लगा और उसमें आग लगा दी। घर में रखी बाइक को भी फूंक दिया। प्रभुनाथ ने उसे रोका तो उसने उन्हें भी आग में धकेलकर मौके से फरार हो गया।

घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे पूर्व प्रधान को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रुप से झुलसे पूर्व प्रधान को वाराणसी रेफर कर दिया।


प्रधान के मझले पुत्र रामाश्रय राजभर की तहरीर पर पुलिस ने प्रभुनाथ राजभर का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी श्रीराम राजभर को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed