फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   some one threaten judge and lawyer for self result

'फैसला पक्ष में नहीं आया तो जज और पेशकार को बम से उड़ा दूंगा’, मचा हड़कंप

Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
some one threaten judge and lawyer for self result
अधिवक्ता को पत्र भेजकर अपर आयुक्त न्यायिक और पेशकार को दी गई धमकी - फोटो : अमर उजाला
जमीन से जुड़े एक मामले के पक्षकार ने विपक्षी के अधिवक्ता को पत्र भेजकर कहा है कि यदि वो मुकदमा हार गया तो सुनवाई करने वाले जज और उनके पेशकार को बम से उड़ा देगा। यदि मुकदमा जीत गया तो अधिवक्ता को पांच हजार का इनाम देगा।
विज्ञापन


गुरुवार को पत्र लेकर अधिवक्ता आशीष अपर आयुक्त न्यायिक से मिले तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। धमकी भरे पत्र की जानकारी एसएसपी को दी गई। एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में जौनपुर के जनापुर गड़ेसा निवासी फूलचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फूलचंद के भाई बुधिराम का खतौनी में नाम चढ़वाने से संबंधित एक मामला जिले के राजस्व न्यायालय में चल रहा था। बुधिराम के विपक्षी मोहन ने आदेश के खिलाफ कमिश्नरी कोर्ट में अधिवक्ता आशीष के माध्यम से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई अपर आयुक्त न्यायिक देवकृष्ण तिवारी कर रहे हैं। अधिवक्ता आशीष ने गुरुवार को अपर आयुक्त न्यायिक देवकृष्ण तिवारी को बताया कि उनके पास जौनपुर के फूलचंद का धमकी भरा पत्र आया है।


फूलचंद ने पत्र में लिखा है कि उसका भाई जिले से मुकदमा जीत चुका है। ऐसे में यदि अब वह कमिश्नरी से मुकदमा हारा तो सुनवाई करने वाले जज और उनके पेशकार को बम से उड़ा देगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed