यूपी: पूर्वांचल में आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, छह लोगों की छीन ली जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार तक एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। मरने वालों में तीन सोनभद्र और दो चंदौली और एक वाराणसी के थे।
सोनभद्र में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी बाबूलाल (55) पुत्र तेजू, तेरस (55) पुत्र विश्वनाथ और मंगरी देवी (60) पत्नी शोभा हरैया पहाड़ी पर मवेशी चरा रहे थे। उसी समय बारिश होने लगी। इससे बचने के लिए तीनों हरैया पहाड़ी पर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच बिजली गिरने से तीनों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : हज यात्रा कर लौटे दादा से मिलने आई मासूम अपनी मां से बिछड़ी, पुलिस ने ऐसे मिलवाया परिजनों से
चंदौली के चकरघट्टा थाने के हनुमानपुर गांव के बनारसी खरवार (40) का शव शुक्रवार की सुबह भैंसौड़ा बांध के पास मिला। एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से उसकी मौत होने की आशंका है।
धीना के बघरी निवासी रविंद्र यादव के इकलौते बेटे रोहित यादव (15) की गुरुवार की शाम चार बजे बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि साथ में चल रहे सुखई (55) झुलस गए।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : रामनगर की रामलीला में इंद्रदेव भी भगवान राम के स्वागत के लिए पहुंचे
वाराणसी के कपसेठी में बलई राजभर (50) की भी मौत हो गई। उधर, जौनपुर के जलालपुर इलाके में युवक और मिर्जापुर के राजगढ़ क्षेत्र में किशोरी और हलिया इलाके में महिला झुलस गई।