{"_id":"6b07cb466befcb04720fa840","slug":"auraiya-miscreants-attack-on-people-in-car-returning-from-wedding-two-including-merchant-navy-officer-injured-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: शादी से लौट रहे कार सवारों पर बदमाशों का जानलेवा हमला, मर्चेंट नेवी अफसर समेत दो गंभीर, युवती भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
औरैया: शादी से लौट रहे कार सवारों पर बदमाशों का जानलेवा हमला, मर्चेंट नेवी अफसर समेत दो गंभीर, युवती भी घायल
Thu, 26 Nov 2026 11:35 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:35 AM IST
सार
Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शादी समारोह से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने कार घेरकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें मर्चेंट नेवी अधिकारी समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि एक युवती भी चोटिल हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में शादी से लौट रहे परिवार पर बेखौफ बदमाशों ने देर रात कहर बरपा दिया। फफूंद थाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने कार को जबरन घेरकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मर्चेंट नेवी अधिकारी समेत दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि एक युवती भी घायल हो गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर बदमाशों की तलाश में दबिश दी है, लेकिन अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी पिंटू राजावत (45) अपनी बेटी मांसी (20) और गांव के ही मर्चेंट नेवी अधिकारी मनोहर (32) के साथ बुधवार शाम कुठर्रा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह से लौटते वक्त गांव रघुनाथ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को जबरन रोक लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में पिंटू और मनोहर के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि मांसी भी घायल हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है पुलिस
चीख-पुकार और घटना की सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां दो घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावर दिबियापुर थाना क्षेत्र के बूढ़ादाना और लालपुर गांव के रहने वाले हैं। फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
