फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexually harassed to girl and accused arrested

यूपीः दुर्गा पूजा में आरती देखने गई युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर की पिटाई

Tue, 16 Oct 2018 10:38 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 Oct 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Sexually harassed to girl and accused arrested
demo pic
यूपी में जौनपुर के एक गांव में परिवार वालों के साथ दुर्गा पूजा में आरती देखने गई युवती के साथ मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने युवती की पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो वह फरार हो गया। मौके पर छूट गए मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान कर पीड़िता ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह रविवार को परिवार वालों के साथ दुर्गा पूजा आरती में शामिल होने गई थी। लघुशंका के लिए वह पंडाल के पीछे गई तो पहले से ही वहां मौजूद एक युवक उसका मुंह दबाकर खेत की ओर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने युवती की पिटाई भी कर दी। शोर मचाया तो पंडाल के लोग युवती की ओर दौड़े। लोगों को आता देख युवक भाग निकला। उसका मोबाइल और चप्पल वहीं छूट गया, जिससे उसकी पहचान कर ली गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने छूटी हुई सामग्री के आधार पर छानबीन की। युवक के मोबाइल उसका का पता लगाया और गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अरुण क्षेत्र के दलपतपुर गांव का निवासी है। सीओ मड़ियाहूं राम भुवन यादव ने बताया कि युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। उसका छूटा हुआ मोबाइल प्रमाण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed