{"_id":"5751e9a04f1c1b6a7910a6d4","slug":"sankat-mochan-temple-bomb-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार की रात फोन कर धमकी दी गई कि संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ा देंगे। यह सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में भारी संख्या में फोर्स के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड संकटमोचन मंदिर पहुंचा। परिसर की चप्पे-चप्पे की तलाशी के बाद जब कुछ सामान्य मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना को देखते हुए देर रात तक कैट स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी जारी रही।
पुलिस कंट्रोल रूम को इकबाल के नाम से फोन आया कि संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने जा रहे हैं। यह सुनते ही कंट्रोल रूम से लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा को फोर्स के साथ तत्काल मंदिर पहुंचने को कहा गया। जिस नंबर से फोन आया था उस पर लंका एसओ ने बातचीत शुरू की तो उधर से काफी अपशब्द सुनने को मिला। वह फोन काटता रहा और लंका एसओ मिलाते रहे। थोड़ी देर बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। लगभग आधा घंटे बाद फिर फोन ऑन हुआ तो लंका एसओ ने बातचीत की। फोन उठाने वाले ने बताया कि वह उन्नाव के बांगरमऊ का जावेद है। वह मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था और उसका मोबाइल बाहर था। इसी दौरान किसी ने उसके मोबाइल से फोन कर यह शरारत की है।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि उन्नाव के जावेद के मोबाइल से फोन आया था। वह नमाज पढ़ने गया तो किसी सिरफिरे ने यह शरारत की थी। इसकी जानकारी उन्नाव पुलिस को भी दे दी गई है। उस नंबर पर हमारी निगाह है। एहतियातन मंदिर की सुरक्षा बढ़ाते हुए सभी सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की तलाशी का निर्देश दिया गया है।