{"_id":"58a8b2b14f1c1b5833d8958d","slug":"saas-bahu-murder-of-the-head-traveled-birdopur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरदोपुर में सिर कूच कर सास-बहू की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिरदोपुर में सिर कूच कर सास-बहू की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Sun, 19 Feb 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
सास-बहू की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलूपुर थाना क्षेत्र की गिरि नगर कॉलोनी स्थित कैलाश मठ के समीप एक आलीशान मकान में शनिवार रात अन्नपूर्णा तिवारी (66) और उनकी बहू कल्पना तिवारी उर्फ बबिता (34) की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच वारदात की वजह का पता नहीं लगा सकी है। घटनास्थल पर मिले फुट प्रिंट के आधार पर फोरेंसिक टीम पुलिस वारदात में दो लोगों को शामिल मान रही है। हत्यारों ने पोंछा लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की है। पुलिस को आशंका है कि करीबियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
बिरदोपुर इलाके की गिरि कॉलोनी स्थित घर से ही बिजली फ्रेमिंग की एजेंसी चलाने वाले अवनीश तिवारी शनिवार शाम लगभग पांच बजे घर से निकले थे। रथयात्रा, विद्यामठ और अन्य स्थानों से घूमकर अवनीश लौटे तो मेन गेट से लेकर घर तक का दरवाजा उन्हें खुला हुआ मिला। अवनीश ने बताया कि उन्हेें लगा कि पत्नी कल्पना और मां अन्नपूर्णा समीप स्थित रिश्तेदारों के घर गई हैं। उन्होंने उनको फोन किया। थोड़ी देर में कल्पना की भतीजी घर पहुंची तो देखा कि अवनीश चीख-चिल्ला रहे थे और भूतल पर स्थित हाल के समीप पर्दे की आड़ में उनकी मां और पत्नी का लहूलुहान शव पड़ हुआ था
कमरे से गेट तक जगह-जगह खून गिरा हुआ था। इसे देखकर अंदाजा लगाया कि हत्यारों के भागने के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले औजार से खून की बूंदे टपक कर गिरी होंगी। दो लोगों के जूतों के भी निशान मिले हैं। उधर, सूचना मिलने पर कल्पना का इकलौता भाई कोदई चौकी निवासी विजय चतुर्वेदी और रिश्तेदार व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा सहित मायके के अन्य लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
मौका-मुआयना करने के बाद एसएसपी नितिन तिवारी का कहना था कि भूतल से लेकर प्रथम तल तक के किसी भी कमरे का कोई सामान नहीं छुआ गया है। चोरी या लूट भी नहीं हुई है। दोनों महिलाओं न जो जेवर पहने थे, वे भी सुरक्षित है। इससे स्पष्ट होता है कि डबल मर्डर लूटपाट की नीयत से नहीं किया गया। इसमें करीबियों का ही हाथ है।