{"_id":"5af301d44f1c1b350b8b907c","slug":"rape-with-woman-on-gun-point-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तमंचे के बल पर महिला से किया रेप, किसी को बताने पर बच्चों को मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने तमंचे के बल पर महिला से किया रेप, किसी को बताने पर बच्चों को मारने की दी धमकी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़/चंदौली
Updated Thu, 10 May 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में एक युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर एक महिला के साथ रेप किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके बच्चों को मार देगा। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित महिला अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति विदेश में नौकरी करता है। महिला तीन बच्चों की मां है। महिला का आरोप है छह मई की रात को वह अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी।
रात करीब दस बजे पंकज निषाद उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने तमंचा उसकी कनपटी पर सटा दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसने धमकी दी कि यदि उसने कहीं इसकी शिकायत की तो वह उसे और बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दूंगा। बुधवार की सुबह पीड़िता ने अहरौला थाने पहुंचकर पंकज के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजवा दिया। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म
demo pic
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा महिला घर के बगल में झोपड़ी में दुकान लगाकर अपनी दो बेटियों का पालन पोषण करती है। उसकी बड़ी बेटी दस और छोटी पुत्री नौ साल की है। मंगलवार की रात महिला दुकान में सो गई और दोनों बेटियां घर में सुला दिया।
आरोप है कि पड़ोसी युवक इरफान (22) रात में दरवाजा खोलकर उनके घर में घुस गया। चारपाई सो रही महिला की बड़ी बेटी का मुंह दबाकर उसे उठा लिया और पास में रखी दूसरी चारपाई पर उसके साथ दुराचार किया।
इस दौरान पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी मां वहां पहुंची तो आरोपी भाग गया। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया।
सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।