फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raj Krishna idol will now open the secret

अब भगवान कृष्ण की मूर्ति खोलेगी राज

Wed, 22 Feb 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Raj Krishna idol will now open the secret
श्री कृष्‍ण

दिनेश के हाथ में कृष्ण भगवान की मूर्ति देकर पूछना। यदि बातें सच होंगी तो मूर्ति टूट जाएगी अन्यथा इन बातों को झूठ मान लेना। यह बात कानपुर से आईटीआई की पढ़ाई रही छात्रा शिखा मिश्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखी है।

विज्ञापन


शिखा का शव उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस की एस टू बोगी के टॉयलेट में लटकता हुआ मिला था। हत्या के हालात देखकर पुलिस समझ नहीं पा रही है कि उसने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या करके उसका शव ट्रेन में लटका दिया है।

विज्ञापन

छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में एक युवक द्वारा ब्लैकमेल करने के कारण ऐसा कदम उठाने की बात कही है। सुसाइड नोट से ऐसा लग रहा है कि किसी एक को बचाने का प्रयास किया गया है जबकि दूसरे को फंसाने की साजिश रची गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पुलिस भी पशोपेश में पड़ गई है कि छात्रा ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। सुसाइड नोट में दिनेश नामक एक युवक द्वारा ब्लैकमेल करने की बात कही गई है। उसने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह अनुचित काम के लिए उसपर लगातार दबाव बना रहा था।


लगातार धमकी दे रहा था कि अगर उसने इंकार किया तो उसकी तथा बिदुर नामक युवक के बीच दोस्ती की बात घरवालों को बता देगा, जिससे वह काफी परेशान थी।

तूफान एक्सप्रेस के एस टू बोगी के टायलेट में दुपट्टा बाथरूम में पानी गिरने वाले पाइप से बंधा था, जिससेे उसे फांसी लगी थी। छात्रा बाथरूम में घुटने पर बैठी थी। उसकी जूती पास में ही पड़ी थी।

देखने से ऐसा नहीं लगा रहा था उसने आत्महत्या की है। जानकारों का कहना है फांसी लगाने वाला छटपटाता है। मगर छात्रा के छटपटाने के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed