फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police smugglers of police smugglers, shocked the jeep of police

पशु तस्करों का पुलिस पर हमला, थानेदार की जीप तोड़ी

Tue, 13 Jun 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police smugglers of police smugglers, shocked the jeep of police
पशु तस्करों ने तोड़ी पुलिस की जीप।
जंसा थाना क्षेत्र के जगापट्टी गांव में सोमवार की रात पशु तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर तस्करों ने धावा बोल दिया। पशु तस्करों ने जंसा थानाध्यक्ष की जीप पर ताबड़तोड़ पथराव किया और मवेशी लेकर भाग निकले। सूचना पाकर एसएसपी छह थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जगापट्टी गांव जिले में पशु तस्करी के लिए कुख्यात है। एहतियातन गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं मौके पर मिले आगरा में पंजीकृत ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस उसके मालिक और चालक की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


जगापट्टी गांव से 100 नंबर पर फोन कर सोमवार की रात करीब 10 बजे सूचना दी गई कि तस्करी के लिए ट्रक में भैंसें लादी जा रही हैं। सूचना पर यूपी 100 की पीआरवी मौके पर पहुंची तो तस्करों ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। पुलिसकर्मियों ने जंसा थानाध्यक्ष संतोष राय को सूचना दी कि फोर्स लेकर पहुंचें, मामला गंभीर है। इधर, तस्कर और उनके समर्थन में गांव के कई लोग मौके पर आ गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे जंसा थानाध्यक्ष की जीप को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जीप का शीशा चकनाचूर हो गया और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव में जीप के चालक विजय पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सूचना पाकर एसएसपी नितिन तिवारी ने लोहता, कपसेठी, रोहनिया, बड़ागांव और फूलपुर सहित छह थाने की फोर्स को मौके पर रवाना किया और खुद भी पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल को आता देख तस्कर वरुणा नदी की तलहटी में ट्रक छोड़कर मवेशियों को लेकर भाग निकले। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी सपा सरकार के एक पूर्व राज्य मंत्री और एक पूर्व विधायक के बेहद करीबी बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जगापट्टी के ग्राम प्रधान रतन यादव सहित छह नामजद चिन्हित कर लिए गए हैं। छह नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ  जंसा थाने में पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों के शरणदाता भी बख्शे नहीं जाएंगे।


जगापट्टी गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी सपा सरकार के एक पूर्व राज्य मंत्री और एक पूर्व विधायक के बेहद करीबी बताए जाते हैं। पुलिस पर हमला करने के दौरान सभी बार-बार यही कह रहे थे कि पिछली सरकार जैसा हमारा जलवा अब भी बरकरार है। पुलिस भी हमारे साथ है और हमें कोई रोक नही पाएगा। हम पुलिस को पैसा देते हैं और धंधा करते हैं। जो हमसे टकराएगा उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इस संबंध में एसएसपी ने कहा कि आरोपी गिरफ्त में आ जाएंगे तो उनसे पूछताछ कर उनके शरणदाताओं को भी चिन्हित किया जाएगा। आरोपियों के शरणदाता भी बख्शे नही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed