{"_id":"5d4e96a98ebc3e6ccd347ca5","slug":"police-raid-on-make-fake-rapper-branded-companies-factory-recovered-goods-in-jaitpur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्रांडेड कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में सामान बरामद
Sat, 10 Aug 2019 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 10 Aug 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और भारी मात्रा में बरामद नकली सामान।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रोडक्ट बेचने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फैक्ट्री का मालिक अभी फरार है। पुलिस को इस मामले का तब पता चला जब, किसी की शिकायत पर जांच अधिकारी खुद उस फैक्ट्री पर सामान खरीदने पहुंचे थे।
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के शिवदास इलाके की एक फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर बनाकर उसमें सामान भरकर बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। ये फैक्ट्री घड़ी, व्हील, मसाला, टाटा नमक, ब्रांडेड कंपनी के बिस्किट, तेल, खाद्य सामग्री के साथ भी कई तरह के नकली रैपर बनाती थी।
पुलिस के अनुसार, किसी के कंपनी के शख्स ने जैतपुरा थाने की पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद जांच अधिकारी, व्यापारी बनकर उस फैक्ट्री में सामान खरीदने के लिए गए थे। जब उन्होंने वो सामान खरीदे तो पता चला कि सारे रैपर नकली हैं और उसमें सामान भरकर बेचा जा रहा है।

इसके बाद जैतपुरा और मंड़ुवाडीह थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में नकली खाली रैपर, और उसमें भरा सामान के साथ रैपर बनाने वाली मशीन को भी बरामद किया है। फैक्ट्री का मालिक अरुण गुप्ता अभी फरार है, वहीं पुलिस ने वहां काम करने वाले राजेश गुप्ता को हिरासत में लिया है।