फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police disclose the robbery in varanasi but what about this question

वाराणसी डकैती का खुलासा तो हो गया मगर इन सवालों का क्या...

Fri, 14 Apr 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Apr 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
police disclose the robbery in varanasi but what about this question
अभी जारी है कार्रवाई, सभी बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद होगा पटाक्षेप - फोटो : अमर उजाला
ठठेरी बाजार मोड़ स्थित संजय सर्राफ की दूकान में डकैती का खुलासा कर पुलिस ने अपनी पीठ तो थपथपा ली लेकिन कई सवालों के जवाब सामने नहीं आए। सबसे बड़ा सवाल तो लूटे गए जेवरात का है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि पकड़े गए शिवम और जीशान का कहना है कि सभी दस बदमाशों में हरेक के हिस्से ढाई सौ से तीन सौ ग्राम जेवरात आए थे। इस हिसाब से अधिकतम तीन किलोग्राम जेवरात लूटे जाने की बात आ रही है जबकि सर्राफ ने 12 किलोग्राम जेवरात लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


एक अहम सवाल, जब सभी बदमाशों के हिस्से ढाई सौ से तीन सौ ग्राम जेवरात आए थे तो सिर्फ शिवम के हिस्से के 265 ग्राम जेवरात की बरामदगी ही क्यों हो पाई। जीशान के हिस्से का जेवरात कहां है। बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी कब तक होगी, इस बारे में भी पुलिस कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि कितना सोना लूटा गया, इसका कोई प्रमाण अब तक पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया गया है। अभी हमारी तफ्तीश जारी है। बदमाश जल्द गिरफ्त में नहीं आए तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed