चंदौली : दाह संस्कार कर लौट रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाई लाठी, यह थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के बलुआ ग्राम निवासी राजेश निषाद के वृद्ध पिता मनीष निषाद का शनिवार को निधन हो गया था। इसके बाद शनिवार शाम को उनका बलुआ गंगा घाट पर दाह-संस्कार किया गया। गंगा घाट से दाह संस्कार कर राजेश निषाद के रिश्तेदार कल्लू साहनी और अन्य परिजन अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे।
इस दौरान लौटते समय उन्होंने थाने के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर ली, जहां वह अन्य लोगों का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बलुआ थाने का फॉलोअर्स टुनटुन आया और गाड़ी हटाने के नाम पर उलझ गया।
इसके बाद कल्लू और टुनटुन में बात इतनी बढ़ गई, कि मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर थाने से अन्य सिपाही भी आ गए। इस दौरान पुलिस ने उन लोगों की जमकर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें : जूता व्यापारी की हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, पूलिस कर रही पूछताछ
इसी बीच कल्लू निषाद ने फोन करके घर पर सूचना दे दी। सूचना पाकर महिलाएं और पुरूष भी बीच-बचाव करने थाने पहुंचे। आरोप है कि बीच-बचाव करते समय पुलिस ने उन सभी लोगों को लाठी-डंडे से पीटा, जिससे चार लोग घायल हो गए।
घायलों में कल्लू साहनी निवासी रामनगर, बबलू, सोनी देवी और नगीना देवी आदि को चोटें आईं है। वहीं कल्लू साहनी को सिर और नाक पर गंभीर चोट लगी है। इसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सोना देवी के भी चेहरे पर गंभीर चोट लगी हुई है।
ये भी पढ़ें : काशी आएंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार ने काम शुरू किया
राजेश निषाद के परिजनों का आरोप है कि दाह संस्कार करके रिश्तेदार वापस जा रहे थे, वहीं थाने का फॉलोवर टुनटुन आया और रिश्तेदारों से गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर नहीं माना और मारपीट पर उतारू हो गया तो रिश्तेदार ने फोन से हम लोगों को सूचना दी।
सूचना पाकर महिला और पुरुष थाने पर पहुंचे। बीच-बचाव करने के दौरान थाने से सिपाही भी आ गए, जिन्होंने जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की। इस मामले को लेकर रात में ही चंदौली के पुलिस अधीक्षक, सकलडीहा के सीओ और अन्य लोगों को सूचना दी गई। एडिशनल एसपी और सीओ सकलडीहा ने थाने में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें : किशोरी से छेड़छाड़ के बाद पीड़िता के घर पहुंचे आरोपी, परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा, चार घायल
परिजनों ने दो नामजद सिपाही और सात अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल नारायण सिंह का कहना है कि फालोअर और संस्कार कर लौट रहे लोगों के बीच मारपीट हुई। दोनों लोगों ने फोन से अपने परिजनों को सूचना दी और दोनों परिवार थाने पर पहुंच गए। यहां बीच-बचाव को लेकर मारपीट हुई है।