फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman visit in varanasi 20 august

काशी आएंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार ने काम शुरू किया

Sun, 18 Aug 2019 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Aug 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman visit in varanasi 20 august
निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 अगस्त को काशी से कैंपेन फॉर जेनरेशन ऑफ आइडियाज एंड कंसल्टेशन टिल ब्रांच लेवल का शुभारंभ करेंगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम को देखते हुए बैंकों, जीएसटी और आयकर कार्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को अधिकारियों ने बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तरीय अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए चलाए जाने वाले अभियान में आयकर, वाणिज्य कर, बैंक अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : किशोरी से छेड़छाड़ के बाद पीड़िता के घर पहुंचे आरोपी, परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा, चार घायल

वित्तमंत्री भी काशी दौरे में अधिकारियों के साथ बैठक कर इसी कैंपेन के बारे में बात करेंगी और पहले से चली आ रही योजनाओं की समीक्षा करेंगी। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सके, इसके लिए शनिवार से ही बैँकों, वाणिज्य कर कार्यालय आदि में बैठकों का दौर चला। इसमें सबसे अधिक जोर बैंक की योजनाओं पर रहा।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा योजनाओं का लाभ :
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लंका स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक उपगुप्त महापात्र ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। उन्होंने ऋण की सुलभता, रिटेल, कृषि, निर्यात क्षेत्र, मुद्रा योजना, डीबीटी आदि योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें : पुलिस और बदमाशों में जमकर हुई मुठभेड़, दो को गोली लगी, दो हो गए फरार

इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक आरबीएल श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक रमेश चंद्र मिश्र, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में महापात्र ने बताया कि वाराणसी रीजन की 53 शाखाओं में व्यवसाय के अलग-अलग मानदंडों की समीक्षा की गई है।

सरकार के अभियान से आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। उधर, सिंडिकेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को आम लोगों के हित में बेहतर और प्रभावशाली बनाने की जरूरत है। उन्होंने पिछले पांच साल में योजनाओं के क्रियान्वयन और लक्ष्य की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रशासन का बड़ा कदम, लगाई रोक

सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल पेमेंट, तकनीक प्रयोग, खुदरा ऋण, कृषि ऋण आदि का रोडमैप तैयार किया जाएगा। केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक महाप्रबंधक राजीव ठुकराल ने ऋण सेवा में बढ़ोत्तरी, नवोन्मेश के लिए तकनीक का प्रयोग बढ़ाने, डिजिटल पेमेंट, एमएसएमई, कृषि आदि क्षेत्रों में बैंक की योजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed